गदरपुर में विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, परिवार से की आत्मीय मुलाकात

उत्तराखंड राज्य

गदरपुर/ऊधम सिंह नगर। गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना तथा उनसे विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया। उन्होंने परिवार के नौनिहालों से भी मुलाकात कर उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर शिक्षा, संस्कार और मेहनत के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *