सीएम योगी ने डिफेंस एक्सपो मैदान का किया निरीक्षण, पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को वितरित किये जाएंगे नियुक्ति पत्र

स्थानीय समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

सीएम ने शाम को कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, डीजीपी ने दोपहर को लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा

रविवार दोपहर 12 बजे शुरू होगा कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे 60,244 अभ्यर्थी

लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती नियुक्ति पत्र वितरण स्थल डिफेेंस एक्सपो मैदान पहुंचे। यहां पर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियाें को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस कमिश्नर भी उपस्थित रहे। राजधानी के डिफेंस एक्सपो मैदान में ऐतिहासिक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी से पहले डीजीपी ने कार्यक्रम स्थल का किया दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले डीजीपी राजीव कृष्ण ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हजारों चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। डिफेंस एक्सपो मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इसमें वह सभी अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने हाल ही में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *