पति व पत्नी में पुराने विवाद को सुलझते हुए कमिश्नरेट पुलिस का परिवार को खुशीयाँ लौटने में सरहनीय योगदान।
प्रमोद यादव
गौतमबुद्ध नगर। जिले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं डीसीपी महिला सुरक्षा रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण तथा एडीसीपी महिला सुरक्षा व सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में लगातार पति-पत्नी से सम्बन्धित विवाद को मीडिएशन के माध्यम से सुलझाने का किया जा रहा है प्रशंसनीय प्रयास कई परिवारों में पुनः लौट रही खुशीयाँ।
जानकारी के अनुसार आवेदिका रीना शर्मा (काल्पनिक नाम) द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र अपने पति (रविंदर पचौरी) काल्पनिक नाम निवासी आगरा के विरुद्ध शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना, गलत तरीके से शादी करना व धमकी देना आदि आरोपों के संबंध में दिनांक 06.09.2023 को प्रेषित किया गया था। जिस पर महिला सहायता प्रकोष्ठ को मध्यस्थता हेतु निर्देशित किया गया था। महिला सहायता प्रकोष्ठ टीम द्वारा दोनों पक्षों को भिन्न-भिन्न तिथियों पर मीडिएशन हेतु बुलाकर समझाया बुझाया गया व आपसी वार्ता कराई गई। दोनों पक्षों में छोटी-छोटी पारिवारिक बातों व घर खर्च को लेकर विवाद था। इनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। समझाने बुझाने के उपरांत दोनों पक्षों का आपसी सहमति से समझौता हो गया है। आवेदिका अब अपने प्रार्थना पत्र पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है।
उपरोक्त प्रकरण में एफडीआरसी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा मध्यस्थता के जरिए टूटते हुए परिवार को बिखरने से बचाया गया। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।
