घेवर और राखी की दुकानों पर लगने लगी भीड़

अछनेरा– थाना फतेहपुर सिकरी कस्बा के कस्बा मेंभाई बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर कस्बा एवं देहात में खुशी का माहौल है ।रविवार को कस्बा के बाजार में राखी की दुकानों पर राखी खरीदने बहनों की भीड़ लगी रही वही घेवर की दुकानों पर घेबर महक की खुशबू बाजार में बिखरती दिखी । रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को है वही बहनों का भाईयो के घर आना शाम से ही शुरू हो गया , कस्बा के बाजार में राखी की दुकानों पर राखी खरीदने बहनों की भीड़ लगी रही । राखी पर्व को लेकर कस्बा एवं देहात में उल्लास का माहौल है । यह त्यौहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर बदले में भाई बहन को उपहार प्रदान करता है
