देहरादून उत्तरायणी कौतिक महोत्सव–2026: मुख्यमंत्री धामी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 05 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले “देहरादून उत्तरायणी कौतिक महोत्सव–2026” के समापन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र सौंपते हुए बताया गया कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और लोक व्यंजनों को भी प्रमुखता दी जाएगी।

सेवा संकल्प फाउंडेशन ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से महोत्सव को नई ऊर्जा और पहचान मिलेगी तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त मंच प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *