ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गंभीर

Video News

ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गंभीर

जिलाधिकारी द्वारा हरियाणा/राजस्थान के संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र

गौतम बुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अवैध उपखनिज परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गठित जनपद स्तरीय कार्यबल (टास्क फोर्स) व परिवहन विभाग गौतमबुद्धनगर की संयुक्त टीम द्वारा नियमित ओवरलोड व अवैध उपखनिज परिवहन की जाँच की जाती है। आकस्मिक जॉचपरान्त यह तथ्य प्रकाश में आया कि रोडी व डस्ट से लदे वाहनों द्वारा बिना वैध परिवहन प्रपत्र तथा ओवरलोड व बिना आई०एस०टी०पी० प्रपत्र के अवैध परिवहन किया जा रहा है, जो अधिकतम हरियाणा के महेन्द्रगढ़, चरखी दादरी, यमुना नगर व राजस्थान के अलवर, हनुमानगढ़, स्थित कशर/प्लान्टों से आ रहा है।
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने जिलाधिकारी, महेन्द्रगढ़, चरखी दादरी, यमुनानगर (हरियाणा) हनुमानगणढ, अलवर (राजस्थान) से पत्र द्वारा अनुरोध किया गया है कि अपने स्तर से विशेष अभियान चलाकर अवैध उपखनिज परिवहन/ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर उचित कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें, जिससे ओवलोडिंग पर स्त्रोत से ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *