जौनपुर ब्यूरो,, सुनील मिश्रा
जौनपुर। जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के सम्मेलन एवं चुनाव हुआ संपन्न। जिस चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. सुशील कुमार मिश्र 88 मत पाकर विजयी रहे, इन्होंने डॉ. जय सिंह को 20 मतों से इन्हें चुनाव हराया।
वहीं इस चुनाव में महामंत्री डॉ. संतोष कुमार पांडेय (104 मत) पाकर निर्वाचित हुए, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अवधेश कुमार पांडे विजयी। संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन भी हुआ।
इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह जीत शिक्षकों की एकता और विश्वास की जीत है तथा उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षक हित, सम्मान और सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाया जाए।
बताते चलें कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व पारदर्शी रही, आयोजन स्थल राजा श्री कृष्णा दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर में रहा।
