फ्रांस की École Supérieure Robert de Sorbon यूनिवर्सिटी ने डॉ.सोनू पाठक को पोस्ट-डॉक्टरेट से सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद /बुलंदशहर
फ्रांस की प्रतिष्ठित École Supérieure Robert de Sorbon University ने सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गाजियाबाद के व्यापारी नेता एवं समाजसेवी डॉ.सोनू पाठक को पोस्ट-डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। यह सम्मान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. जे. एन. थॉमस प्रेड की अध्यक्षता में शनिवार को प्रदान किया गया।

यह भव्य सम्मान समारोह दिल्ली के बेल-ला मोंडे होटल में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए शैक्षणिक विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वविद्यालय के महासचिव क्लारेन्स डे ला फैइड द्वारा किया गया।

डॉ.सोनू पाठक को इससे पूर्व भी डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया जा चुका है। सामाजिक कल्याण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण को देखते हुए यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया, जो उनके कार्यों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *