प्रवर्तन अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों पे विशेष चेकिंग कार्रवाई का चलाया अभियान

Video News

प्रवर्तन अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों पे विशेष चेकिंग कार्रवाई का चलाया अभियान

गौतमबुद्ध नगर। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद के.डी.सिंह गौर द्वारा बताया गया कि नोएडा ट्रक ऑपरेटर यूनियन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें 05 स्थानों पर व्यापक ओवरलोडिंग की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त के दृष्टिगत 05 स्थानों, जिसमें कालिंदी कुंज जंक्शन, डीएनडी जंक्शन, ईस्टर्न पेरीफेरल जंक्शन, यमुना एक्सप्रेस वे एवं लाल कुआं गाजियाबाद पर ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध व्यापक और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु संभाग गाजियाबाद के प्रवर्तन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी के संबंध में बताया कि कालिंदी कुंज जंक्शन पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर उदित नारायण व यात्रीकर अधिकारी गाजियाबाद मनोज कुमार, डीएनडी जंक्शन पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर अभिषेक कनौजिया व यात्रीकर अधिकारी गाजियाबाद राजेश्वर कुशवाहा, ईस्टर्न पेरीफेरल जंक्शन (सिरसा-पलवल) पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गौतम बुद्ध नगर विपिन चौधरी व एआरटीओ (प्रवर्तन) गाजियाबाद मनोज मिश्रा, यमुना एक्सप्रेस वे(जीरो पॉइंट) पर यात्रीकर अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के0जी0 संजय, लाल कुआं गाजियाबाद पर एआरटीओ (प्रवर्तन) गाजियाबाद अमित राजन राय व यात्रीकर अधिकारी हापुड़ आशुतोष उपाध्याय सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *