इटवा तहसील की टीम ने अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी को पकड़ा

Video News

इटवा तहसील की टीम ने अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी को पकड़ा

सूरज गुप्ता/सिद्धार्थनगर।

जिले के इटवा तहसील में अवैध मिट्टी खनन पर शुक्रवार को प्रशासन सतर्क और गम्भीर हुआ है। शुक्रवार को अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी को प्रशासन की टीम ने पकड़ा। आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर जेसीबी पकड़कर तहसीलदार व उनकी टीम ने सीज कर दिया। वहीं इटवा के तहसीलदार देवेन्द्र मणि त्रिपाठी व उनकी टीम में लेखपाल अजय कुमार चौरसिया व नवीन कुमार चौधरी ने अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ा। तत्पश्चात जेसीबी मशीन को प्रशासन की टीम द्वारा थाने के सुपुर्द कर दिया। जिले के मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के गोनरा गांव के सिवान में अवैध मिट्टी खनन हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *