शिक्षक शहजाद अली शेट्टी के सेवानिवृत्ति होने पर साथी शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत

अछनेरा : फतेहपुर सीकरी कस्बा के अंतर्गत नगला मालियन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वर्षों से छात्रों को शिक्षा दे रहे शिक्षक शहजादा अली शेट्टी के सेवा निवृत्तिके अवसर पर आज सभी साथी गण शिक्षकों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विदाई देते हुए माला और साफा तथा शाल पहना कर सम्मानित किया इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की भारी प्रशंसा करते हुए उनके आगे की अच्छे भविष्य की कामना की उनके साथ शिक्षक रहे प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने शिक्षा की बारीकियां को छात्रौको समझाते हुए सभी को बताया और कहा कि शिक्षकों के बीच शहजाद अली सेठी बहुत ही मिलनसार शिक्षक के रूप में कार्य करते रहे एआरपी दिलीप श्रीवास्तव नेबस इतना ही साथ था तुम्हारा हमारा यह कविता सुना कर सभी साथियों को भाव विभोर कर दिया इस दौरान प्रमुख रूप से एआरपी नीरा शर्मा , महावीर सिंह ,चंद्र प्रकाश सिंह ,विपिन भगोर , पदम रावत, देवेश पाल सिंह ,समुंदर सिंह ,शिव सिंह धाकड़ , सतीश चौधरी, भूपेंद्र गुप्ता , श्रीमती चित्रा,आशारानी ,प्रियंका पाल , सोनाली चौधरी, रामवीर फौजदार , श्याम शर्मा, गजेंद्र सिंह ,रामनरेश आदि मौजूद रहे कुशल संचालन दिलीप श्रीवास्तव ने किया ।
