देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, उत्तराखंड को ‘फिल्म हब’ बनाने पर हुई चर्चा

उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को शासकीय आवास में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुलाकात की। अक्षय कुमार, पहाड़ों की रानी मसूरी और तीर्थनगरी ऋषिकेश में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे।

मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात को आत्मीय बताते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं और उत्तराखंड को देश का प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *