WIT की IEEE स्टूडेंट ब्रांच AGM-2026 में नई कार्यकारिणी का गठन

उत्तराखंड राज्य

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (WIT) की आईईईई स्टूडेंट ब्रांच की वार्षिक आम सभा (AGM)-2026 का आयोजन शनिवार को देहरादून के होटल टोन्स फूड प्लाजा एंड रेस्टोरेंट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक की शुरुआत वर्ष 2025 के पदाधिकारियों द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करने से हुई।
चेयर निशा बिष्ट ने अपने अनुभव प्रस्तुत किए। इसके साथ ही डब्ल्यूआईई एफिनिटी ग्रुप की चेयर आध्या गुप्ता, वाइस चेयर अदिति चंद, कोषाध्यक्ष शिवानी धोनी और सचिव आर्ची अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान की गई गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण साझा किया।

ब्रांच काउंसलर के.सी. मिश्रा ने सभी पूर्व पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें आर्ची अग्रवाल को स्टूडेंट ब्रांच चेयर, वैष्णवी नेगी को वाइस चेयर, यथी पचौरी को कोषाध्यक्ष, अदिति सिंह को सचिव, तनीषा पंत को वेबमास्टर तथा स्निग्धा असवाल को डब्ल्यूआईई एफिनिटी ग्रुप चेयर चुना गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व टीम द्वारा औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। बैठक में प्रबजोत कौर, प्रियांशी जोशी, अनन्या दीक्षित, शिवानी कठैत, भूमिका बुधलाकोटी, दिव्यांशी श्रेष्ठा और स्नेहा धामी सहित कई सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में कुल 41 सदस्यों ने सहभागिता की।

सामूहिक भोज के उपरांत बैठक के समापन की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन निशा बिष्ट और वैष्णवी नेगी ने किया। अंत में ब्रांच काउंसलर के.सी. मिश्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *