गौतमबुद्ध नगर:-पुलिस के तमाम दावों के बाद भी यूपी के नोएड़ा में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है। यहां तक कि झुग्गी झौंपड़ी से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम अवैध तरीके से गांजे की बिक्री हो रही है।यह नजारा न केवल नशे के व्यापार की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साफ करता है कि किस तरह शहर के युवाओं को खुलेआम बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है।नोएड़ा शहर सहित देहात की गलियों में बिक रहा गांजा युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहा है ।
नोएड़ा में गांजा तस्कर बहुत ही शातिर दिमाग के हैं।अपने अवैध व्यापार को धड़ल्ले से चलाने के लिए गांजा तस्कर नाबालिग बच्चों, विकलांग एंव महिलाओं का सहारा ले रहे हैं ।इस कारण शहर एंव देहात में जगह जगह खुलेआम पुलिस प्रशासन के आंख के नीचे गांजे की बिक्री हो रही है ।लेकिन पुलिस प्रशासन धृतराष्ट्र की भूमिका में मशरूफ है ।यही बजह है कि गांजे का अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं ।नोएड़ा के थाना फेस वन क्षेत्र के झुग्गी झौंपड़ी ,सेक्टर 103,सेक्टर 10 ,सेक्टर 8 शौचालय के बराबर से ,सेक्टर 10 सहित अन्य जगहों पर आसानी से गांजा तस्कर खुलेआम बेचते हुए नजर आते हैं ।
कथित पत्रकारों के संरक्षण में गांजा तस्करी
अक्सर देखा जाता है कि नशे के आदी व्यक्ति कहीं भी चिलम सुलगाने लगते है। चाहे वह सार्वजनिक स्थान हो या फिर खुला मैदान, इतना ही नही इस तरह का नशा करने वाले लोग सड़क के किनारे भी बैठ कर चिलम चढ़ाने लगते हैं ।इस तरह क्षेत्र का माहौल भी खराब होता है ।लेकिन नोएड़ा में अधिकतर गांजा की तस्करी कथित एंव दलाल किस्म के पत्रकारों के संरक्षण में हो रही है ।दलाल किस्म के पत्रकार गांजा तस्करों से महीनेदारी लेकर उन्हें बचाने का हर सम्भव प्रयास में लगे रहते हैं ।इसी कारण भी नोएड़ा में गांजा तस्करों के हौसले बुलंद हैं ।
प्रतिमाह लाखों रूपए का अवैध कारोबार
नोएड़ा में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं करने से गांजे के कारोबारी बेखौफ होकर खुलेआम नशे के नाम पर मौत की पुडिया बेच रहे है। एक अनुमान के मुताबिक शहर व शहर से लगे आस-पास के देहात इलाकों में प्रतिमाह लगभग 20-30 लाख रुपये की गांजे की बिक्री हो रही है जिसकी दो ही वजह संभव है या तो गांजे का अवैध कारोबार पुलिसिया संरक्षण में फल-फूल रहा है या फिर पुलिसिया खुफिया तंत्र को गांजे के अवैध कारोबार के विषय में कोई इनपुट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में दोनों ही स्थितियों को शहर के हित नहीं माना जा सकता है।साथ ही दलाल किस्म के पत्रकार भी गांजा तस्करी के मुख्य रूप हैं ।
