संत रविदास जयंती पर रुद्रपुर में भव्य दीपोत्सव, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

उत्तराखंड राज्य

रुद्रपुर। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष अभियान के अंतर्गत जगतपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) रामपाल सिंह ने सहभागिता की।

इस अवसर पर रामपाल सिंह ने संत गुरु रविदास जी के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामपाल सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और संदेशों के माध्यम से समाज को समानता, मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार हमें जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।

रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार संतों एवं महापुरुषों के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक समरस, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास जी के अमर संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में दीपोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन चौहान, योगेश वर्मा, अंकित हिड़ाले, विपिन कोली, नरेश सागर, ब्रजपाल, विजय तोमर, नीलकंठ राणा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *