देहरादून में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनी

उत्तराखंड राज्य

देहरादून 14 अप्रैल। उत्तराखंड में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। राजधानी देहरादून में लोगों ने करीब 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए हजारों लोगों ने सड़कों के किनारे खड़े होकर प्रधानमंत्री के काफिले का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर, नारे लगाकर और फूल बरसाकर प्रधानमंत्री के प्रति अपना उत्साह और समर्थन व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों के इस स्नेह का अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर उनका धन्यवाद किया। पूरे मार्ग पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, वहीं प्रशासन द्वारा यातायात और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया।प्रधानमंत्री के स्वागत में उमड़ी भीड़ और जनउत्साह को देखते हुए पूरा उत्तराखंड ‘नमोमय’ नजर आया, जो प्रधानमंत्री के प्रति प्रदेशवासियों के विशेष लगाव को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *