ई दिल्ली 17 मार्च / भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजि. विश्वजीत अनिलकुमार गायकवाड का लातूर शहर में भव्य स्वागत और सत्कार किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह उनका लातूर का पहला दौरा था, इसलिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
लातूर पहुंचने के बाद इंजि. विश्वजीत गायकवाड ने शहर में स्थित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को स्मरण करते हुए समाज सेवा के संकल्प को दोहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा और मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
इसके बाद आयोजित स्वागत समारोह में इंजि. विश्वजीत गायकवाड का करीब डेढ़ हजार किलो फूलों के भव्य हार से क्रेन की सहायता से सत्कार किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और ढोल-ताशों के साथ पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। इस अनोखे और भव्य स्वागत ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान लातूर जिले के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को उनके हाथों नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और समाज के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए इंजि. विश्वजीत गायकवाड ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मोर्चा पूरी ताकत से काम करेगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लातूर के पूर्व सांसद एवं संसद रत्न डॉ. सुनील बळीराम गायकवाड ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। इंजि. विश्वजीत गायकवाड के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा राज्य में और अधिक सशक्त होगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिससे पूरा कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
