हर्ष फायरिंग का आरोपी अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

अपराध

 

गौतमबुद्ध नगर:-जिले की थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा, हर्ष फायरिंग के दौरान हुयी घटना से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर बरामद।

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये हर्ष फायरिंग के दौरान हुयी घटना से सम्बन्धित एक अभियुक्त हितेश उर्फ हैप्पी पुत्र मनोज कुमार उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम नाथूपुर थाना डी एल एफ फेस- 3 जिला गुडगाँव हरियाणा उम्र 25 वर्ष को सेक्टर 47 के पीछे की सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है।
अभि0 हितेश उर्फ हैप्पी द्वारा अपने एक अन्य साथी दीपांशू पुत्र सतीश के साथ दिनांक 16.02.25 की रात्रि को ग्राम अगाहपुर मे अपने दोस्त की शादी मे पिस्टल से हर्ष फायर किये गये थे। हर्ष फायरिंग करते समय छत पर खडे एक व्यक्ति की गोद मे छोटे बच्चे को गोली लग गयी थी जिसकी मृत्यु हो गयी थी। अभियुक्त के साथी दीपांशू को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *