हिंदी दिवस 2024: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल ने आयोजित की अंतर-विद्यालयीय हिंदी दिवस प्रतियोगिता

Video News

हिंदी दिवस 2024: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल ने आयोजित की अंतर-विद्यालयीय हिंदी दिवस प्रतियोगिता

नोएडा एक्सटेंशन:  माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन में हिंदी दिवस के अवसर पर एक भव्य अंतर-विद्यालयीय हिंदी दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया। किड्ज़ी और पीस इन पॉड जैसे प्रमुख प्रीस्कूलों के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिंदी भाषा की महत्ता को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने हिंदी भाषा की सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं और इसके इतिहास, महत्व एवं उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और बच्चों के आत्मविश्वास एवं भाषाई प्रतिभा की भरपूर सराहना की गई।

कार्यक्रम की *विशिष्ट अतिथियों* में शामिल थीं:
– *श्रीमती इंदु शर्मा*, प्रिंसिपल, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन
– *श्रीमती नीति अग्रवाल*, डायरेक्टर, एनएनडी किड्ज़ी, नोएडा एक्सटेंशन
– *सीए अंकुर कुमार*, डायरेक्टर, पीस इन पॉड

मुख्य अतिथि श्रीमती इंदु शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और संस्कृति की वाहक भी है। इस भाषा के माध्यम से हम अपने देश की विविधता और एकता को समझते हैं।”

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *