भाकियू अराजनैतिक छोड़ टिकैत में पहुचे सैकड़ों लोग : अशोक भाटी

Video News

भाकियू अराजनैतिक छोड़ टिकैत में पहुचे सैकड़ों लोग :

अशोक भाटी

नोएडा :  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से असहमति के चलते सैकड़ों किसानों ने टिकैत की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए घर वापसी की। भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में यह आयोजन नोएडा के असगरपुर स्थित बलजीत फॉर्म में हुआ, जहाँ संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान के तहत एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता जलकेश बाबूजी ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। इस अवसर पर किसानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की, जिनमें मुख्य रूप से आबादी निस्तारण, 64% अतिरिक्त मुआवजा, लीजबैक, गांव की मूलभूत सुविधाएं और विद्युत विभाग की विजिलेंस संबंधित मुद्दे शामिल थे। जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने भरोसा दिलाया कि सभी गांवों की समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने पूर्व में भी अनेकों समस्याओं का समाधान प्राधिकरण द्वारा कराया है और भविष्य में भी सही कामों को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन गलत गतिविधियों में लिप्त लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगा और किसी भी अनैतिक कार्य का समर्थन नहीं करेगा।
संगठन विस्तार में नई नियुक्तियाँ।
इस दौरान, संगठन विस्तार के तहत विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं। प्रकाश चौहान को जिला संरक्षक, सचिन अवाना को जिला सचिव, रविंद्र चौहान को महानगर उपाध्यक्ष, और संजय चौहान को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया। इसके अलावा, सुमित चौहान को ग्राम अध्यक्ष शाहपुर और नवीन अवाना को ग्राम अध्यक्ष असगरपुर नियुक्त किया गया। इस आयोजन में रायपुर, शाहपुर, सुलतानपुर, मंगरौली, नंगली, बाजितपुर, असगरपुर, बख्तावरपुर सहित कई गांवों के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सदस्यता अभियान में जोश।
सदस्यता अभियान में भी किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान जगत अवाना, करतार अवाना, संचित चौहान, शंकर चौहान, अंकित चौहान, सुमित चौहान, सरजीत अवाना, वीरपाल अवाना, रामकुमार अवाना सहित कई अन्य किसानों ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाकियू से महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, रविंद्र भगतजी, सिंहराज गुर्जर, संदीप अवाना, राजेंद्र भाटी, विजेंद्र भड़ाना, संजय फौजी, रोहित भाटी, सुनील भाटी, प्रवीण बाबा, विनोद भाटी, रामवीर हवलदार, कंवर सिंह चपराना, कृष्ण भाटी, पार्थ गुर्जर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाकियू की मजबूत पकड़।
भाकियू के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने इस आयोजन को बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं का हल कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और संगठन के माध्यम से किसानों की आवाज को हमेशा बुलंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *