प्रेम प्रसंग में बाधा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या

उत्तर प्रदेश राज्य

हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में एक महिला ने अपने प्रेमी (तहेरे देवर) और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी। सनसनीखेज बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी रात भर पति की लाश के बगल वाली चारपाई पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ सोती रही। रविवार सुबह राज-मिस्त्री का शव अपने ही घर के बरामदे में हाथ-पैर बंधी हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। बयानों में उलझी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *