जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एवं मिशन शक्ति के फेस 5 के अंतर्गत आज जेवर ब्लॉक में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

Video News

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एवं मिशन शक्ति के फेस 5 के अंतर्गत आज जेवर ब्लॉक में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

गौतम बुद्ध नगर : जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में एवं मिशन शक्ति के फेस 5 के अंतर्गत जेवर ब्लॉक में आज अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी तथा जन समुदाय की सहभागिता एवं जागरूकता अभियान को मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय साबौता मुस्तफाबाद तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय छातंगा खुर्द सहित सभी विद्यालयों में मीना मंच की पावर एंजेल तथा सदस्यों ने मिलकर जन समुदाय को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया। जागरूकता अभियान के अंतर्गत घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए विभिन्न नाटकों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *