ग्राम पंचायत गोपऊमें रोशनलाल बाबा ने अपने प्रतिद्वंदी को 463 मतों से हराकर बना गांव का बादशाह
अछनेरा –ब्लॉक अछनेरा के प्रांगण में गोऊप गांव में हुए उपचुनाव की काउंटिंग की गयी आगे बताते चलें ग्राम पंचायत गोपऊ मे बीते 6 अगस्त 2024 को ग्राम पंचायत गोपन में प्रधानी का उपचुनाव हुआ जिसमें चार उम्मीदवार ने अपना नामांकन किया था चुनाव का परिणाम आज गुरुवार दोपहर को घोषित हुआ चुनाव में जीत की बाजी बाबा रोशन लाल ने 1619 मत पाकर विजय हासिल की दूसरे नंबर पर चरण सिंह ने 11 53 मतपाये और दो अन्य उम्मीदवारों ने 18, तथा 8 मत हासिल किये गांव के मतदाताओं ने कुल 29 93 मत दिए जिसमें से 195 मत खारिज पाए गए रोशन बाबा को निर्वाचन अधिकारी सौरभ आनंद और उप निर्वाचन अधिकारी गिरीश अग्रवाल ने ब्लॉक प्रमुख पति के साथ जीत का प्रमाण पत्र देते हुए जीत की बधाई दी आगे बता दे उक्त ग्राम वासियों में बाबा रोशन लाल के प्रति सहानुभूति दिखाई दी और अपना मत देकर बाबा को गांव का प्रधान चुन दिया रोशन लाल की जीत पर ग्राम वासियों ने साफा,माला पहना कर खुशी इजहार की सुबह से ही रोशन लाल बाबा के समर्थक खुशी से झूम रहे थे उन्हें अति विश्वास था हमारा प्रत्याशी जीतेगा और हुआ भी वही सुबह से बाबा रोशन लाल ने अपने प्रतिद्वंदियों से सुबह से ही काफी लंबी बढ़त बनाकर अंतिम परिणाम आने तक बरकरार रखी सुबह से ही विकासखंड अछनेरा के प्रांगण में मतगणना शुरू होने से पहले ही थाना अछनेरा प्रभारी विनोद कुमार मिश्र, थाना करावली प्रभारी केवल सिंह चौधरी अपने पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभालते हुए नजर आए
