मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदकों को आवेदन दी गई जानकारी

Video News

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में आवेदकों को आवेदन दी गई जानकारी


गौतमबुध्द नगर। जिले में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत प्रजापति कुम्हार समाज के परम्परागत एवं अनुभवी कारीगर 15 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की निर्देशों के क्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अंबुज कुमार ने बताया की उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत प्रजापति कुम्हार समाज के परम्परागत एवं अनुभवी कारीगरों को निःशुल्क 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत माटीकला की कलात्मक सौन्दर्य परक सजावटी गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने, मूर्तिकला, चीनी मिट्टी के बर्तन, कसीदाकारी आदी का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण बेरोजगार व्यक्ति आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिदिन 250 रूपये की दर से 3750 रूपये व टूलकिट प्रशिक्षुवृत्ती दी जायेगी एवं रहने व खाने की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो एवं साक्षर हो, वह upmatikalaboard.in पर जाकर 15 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए आनलाइन आवेदन 27.08.2024 तक कर सकते है। आवेदन उपरान्त आवेदक एक प्रति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या 206-207 में अवश्य जमा कराये। अधिक जानकारी के लिए आवेदक मोबाइल नंबर 9580503196, व 9599355293 के इस नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *