अन्तर्महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 बैडमिन्टन प्रतियोगिता (पुरूष) का हुआ आयोजन

Video News

अन्तर्महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 बैडमिन्टन प्रतियोगिता (पुरूष) का हुआ आयोजन

* कैय्यूम बांसी को आल राउण्ड प्रथम आने पर मुख्य अतिथि कुंवर अभय प्रताप सिंह ने किया सम्मानित।

सूरज गुप्ता/बांसी/सिद्वार्थनगर।

स्थानीय रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित अन्तर्महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 बैडमिन्टन प्रतियोगिता (पुरूष) का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतियोगिता का उदघाटन कुंवर अभय प्रताप सिंह (छोटे राजा) ने मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्रतियोगिता में एम0एल0के0 कालेज बलरामपुर, एच0आर0पी0जी0 कालेज, खलीलाबाद कालेज, राजीव गांधी पी0जी0 कालेज, नौतनवां, पी0ए0पी0एन0 पी0जी0 कालेज सन्तकबीर नगर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, ए0पी0एन0 पी0जी0 कालेज, बस्ती, व रतन सेन डिग्री कालेज, बासी, सिद्वार्थनगर की टीम ने प्रतिभाग किया। सिंगल मुकाबले में प्रथम स्थान पर रतन सेन डिग्री कालेज बांसी, सिद्धार्थनगर के मो0 कैय्यूम, द्वितीय स्थान पर राजीव गांधी पी0जी0 कालेज, नौतनवां के निश्चल राना, तृतीय स्थान पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के अंशुमान सिंह रहें। डबल मुकाबले में प्रथम स्थान पर रतन सेन डिग्री कालेज, बांसी, सिद्धार्थनगर के मो0 कैय्यूम, अमन सिंह, द्वितीय स्थान पर एम0एल0के0पी0जी0 कालेज, बलरामपुर शिवम शाक्य, सूरज कुमार गौतम, तृतीय स्थान पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के अंशुमान सिंह, आजाद पासवान रहें। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कुंवर अभय प्रताप सिंह, प्राचार्य डाॅ0 सन्तोष कुमार सिंह द्वारा मेडल, प्रमाण-पत्र व मोमेंटो प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में डाॅ0 अखिलेश शर्मा शिवपति पी0जी0 कालेज, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, रेफरी के रूप में विनय कुमार शाह, मनोज चौरसिया, विजय मणि त्रिपाठी, क्रीड़ा अधीक्षक डाॅ0 राजेश कुमार यादव, क्रीड़ा प्रभारी देवराज सिंह, सह संयोजक डाॅ0 अरविन्द त्रिपाठी ने कार्य किया। कार्यक्रम में आये हुये सभी प्रतिभागियों व अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 सन्तोष कुमार सिंह द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से प्रो0 अर्चना मिश्रा, डाॅ0 ब्रह्म सिंह, डाॅ0 अरविन्द कुमार मौर्य, डाॅ0 रामबाबू, डाॅ0 देवेन्द्र प्रसाद, डाॅ0 दया शंकर, डाॅ0 संदीप पाण्डेय, डाॅ0 आलोक दूबे, डाॅ0 विनोद कुमार, डाॅ0 अखिलेश कुमार उपाध्याय, डाॅ0 मनोज कुमार सोनकर, डाॅ0 मनीष कुमार भारती, डाॅ0 रविरेश सिंह, डाॅ0 केदार नाथ गुप्ता, डाॅ0 सुनीता त्रिपाठी, डाॅ0 किरन देवी, डाॅ0 रंजीता शुक्ला, डाॅ0 कंचन यति, सुष्मिता श्रीवास्तव रविन्द्र कुमार टण्डन, यतीन्द्र नाथ मिश्र, प्रवीण कुमार शुक्ल, जंग बहादुर, प्रवीण कुमार शुक्ल, ध्रुवपति यादव, सुरेश, हरप्रीत, ज्ञानमती आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *