जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान 20 फरवरी तक चलेगा

उत्तराखंड राज्य

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत अभियान को जनपद में 20 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा।

उन्होने बताया कि 09 फरवरी सोमवार को विकास खण्ड खटीमा के अन्तर्गत सनातन धर्मशाला निकट नगर पालिका खटीमा में अपर जिलाधिकारी वि./रा. की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि इसी तरह 10 फरवरी मंगलवार को सितारगंज के बन्नाखेड़ा शिव मंदिर के पास प्रागंण में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व 11 फरवरी को नगर पंचायत परिसर नानकत्ता में अपर जिलाधिकारी वि./रा. की अध्यक्षता में, 13 फरवरी को गदरपुर के वार्ड नं0-3 पार्किंग परिसर निकट कोतवाली गदरपुर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, 16 फरवरी को जसपुर के नगर पंचायत स्थित मंगल बाजार के बारात घर में जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, 17 फरवरी को काशीपुर के नगर निगम परिसर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में, 18 फरवरी को बाजपुर के चीनी मिल परिसर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व 20 फरवरी को रूद्रपुर के नगर निगम रूद्रपुर परिसर में जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कैम्प के उपरांत क्षेत्र का भ्रमण किया जाए और उस क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाये जाय तथा प्रयास किया जाए कि उस क्षेत्र के सभी निवासी केन्द्र व राज्य सरकार की सभी प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने जनता से शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *