भारतीय किसान यूनियन टिकैत की हुई किसान मजदूर महापंचायत

Video News

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की हुई किसान मजदूर महापंचायत

नोएडा। नोएडा से आगरा तक किसानों की समस्याओं के समाधान के जिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन टप्पल कट यमुना एक्सप्रेस वे पर किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने की। महापंचायत की जानकारी देते हुए भाकियू नोएडा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा 10 फीसदी आवासीय भूखंड, विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार पर चर्चा सहित किसानों से संबंधित अन्य मुद्दों को इस पंचायत में उठाया गया। इस दौरान किसानों की 7 सूत्रिय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन यमुना एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को प्रेषित किया गया। महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, जिलाध्यक्ष दादरी मनोज मावी, रिकी प्रधान, हरेंद्र प्रधान, भरत प्रधान, विपिन प्रधान, शोभाराम भाटी, सिंह राज गुर्जर, जोगिंदर भड़ाना, रोहित भाटी, दीपक भाटी, अनिल अवाना, सुमित तंवर, विपिन तंवर, शाहिद सहित भारी संख्या में किसान नेता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *