हिमाचल प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को बड़ी संख्या में पदोन्नति, आईजी और डीआईजी रैंक में शामिल

राज्य हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस सेवा में पदोन्नतियों के तीन अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एस. अरुल कुमार और जी. शिवकुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान प्रॉफार्मा आधार पर, जबकि डॉ. डीके चौधरी को नियमित आधार पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. अतुल फुलझेले को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) पद पर प्रॉफार्मा पदोन्नति दी गई। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह और अर्जित सेन ठाकुर को चयन ग्रेड-13 प्रदान किया गया है।

2012 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। यह पदोन्नति राज्य सरकार की स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर की गई है। इस संबंध में गृह विभाग (सेक्शन-डी) की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।विज्ञापन

पदोन्नति लेवल-13ए के वेतनमान में की गई है, जिसमें 1,31,100 से 2,16,600 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री (एचपी-2012) को प्रोफार्मा आधार पर डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, शेष पांच अधिकारियों को नियमित आधार पर पदोन्नति दी गई है। इनमें शिमला में साइबर क्राइम के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रोहित मालपानी, आईपीएस (एचपी-2012) शामिल हैं।

इसके अलावा कांगड़ा जिले के सकोह स्थित द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट डॉ. खुशाल चंद शर्मा को भी डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। शिमला जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के एसपी डॉ. रमेश चंद्र छाजटा तथा हमीरपुर जिले के जंगलबेरी स्थित चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन के कमांडेंट डॉ. देवाकर शर्मा को भी नियमित आधार पर डीआईजी रैंक में पदोन्नति मिली है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने यह अधिसूचना जारी की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *