लायंस क्लब नोएडा द्वारा भगवान शिव के लिए अधिष्ठान कार्यक्रम किया समपन्न

Video News

लायंस क्लब नोएडा द्वारा भगवान शिव के लिए अधिष्ठान कार्यक्रम किया समपन्न

नोएडा। लायंस क्लब नोएडा द्वारा भगवान शिवा का अधिष्ठापन समारोह तथा तीज उत्सव 9 अगस्त 2024 को नोएडा क्लब, सेक्टर 27 में धूमधाम से संपन्न किया। जहां क्लब के नए अध्यक्ष लायन रवि कांत जैन और उनके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को पदस्थापित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन एके मित्तल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जी रहे।, इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी लायन विनय मित्तल जी मुख्य वक्ता रहे।
लायन विनय सिसौदिया वीडीजी प्रथम स्थापना अधिकारी रहे। लायन आदित्य गुप्ता वीडीजी-द्वितीय ने क्लब में नए सदस्यों को शामिल किया। सचिव पद पर लायन सुरिंदर गार्गी और सचिव पद पर लायन संजय सपरा ने कार्यभार संभाला है।
नवनियुक्त क्लब अध्यक्ष लायन रवि कांत जैन ने सभी अतिथियों एवं क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया और एलआईसीएफ को 5100 रुपये का चेक क्लब की ओर से दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गायत्री मंत्र, राष्ट्रीय गान एवं ध्वज वंदना से किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन दीपिका मित्तल और लायन पूजा मित्तल ने बड़े शानदार अंदाज में किया।
लायंस क्लब नोएडा शिवा ने तीज उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में लायन गुंजन जैन, लायन शुभी रस्तोगी, तारा यादव, भावना अग्रवाल, सपना चंद्रा, अंशू गोयल, ललिता वर्मा, कशिश गोयल ने बढ़चढ़ बढ़चड़ कर कार्यक्रम में भाग लिया और लायन डॉ. अंकित मित्तल ने कार्यक्रम सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *