डीएम को सौंपा ज्ञापन, गृहकर के खिलाफ व्यापार मण्डल का ऐलान

उत्तर प्रदेश राज्य

आधी दाढ़ी-आधी मूंछ मुंडवाकर आंदोलन करेंगे अवधेश शर्मा,

18 अप्रैल से अनूठा सत्याग्रह
गाजियाबाद सिटी वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष आर.के. गर्ग ने अवधेश शर्मा के आंदोलन को दिया समर्थन

गाजियाबाद। शहर के वासियों पर थोपे गए बेतहाशा गृहकर (हाउस टैक्स) और नगर निगम अधिकारियों के अड़ियल रवैये के खिलाफ गाजियाबाद उद्योग व्यापार मण्डल ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को मण्डल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों की विफलता और निगम अधिकारियों की मनमानी पर कड़ा प्रहार किया गया।
अवधेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में गृहकर वृद्धि के प्रस्ताव को निरस्त हुए 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि इसे लागू करवाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने इसे जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि आज तक ‘मिनट्स’ सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 18 अप्रैल तक बढ़ी हुई टैक्स दरें वापस नहीं ली गईं, तो वे आधी दाढ़ी और आधी मूंछ मुंडवाकर अनूठा सत्याग्रह शुरू करेंगे और गली-गली जाकर जन-जागरण अभियान चलाएंगे।
गाजियाबाद सिटी वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष आर.के. गर्ग ने भी इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि वे अवधेश शर्मा के साथ खड़े हैं और जनहित में इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आर.के. गर्ग, गौरव बंसल, दिनेश शर्मा, जयप्रकाश, आर.के. गोयल, कपिल सक्सेना, संजीव गुप्ता, सोनवीर तेवतिया, प्रीतपाल खोसला, विकल चौधरी, राजेश भारद्वाज, मनोज गौर, संतोष शर्मा, प्रीतम लाल, राजीव अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *