यूपी में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 28 लाख से ज्यादा हुए आवेदन

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित हो रही पीएम विश्वकर्मा योजना
- प्राप्त आवेदन के त्रिस्तरीय सत्यापन की प्रक्रिया जारी, स्किल ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्राप्त होगा लोन
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में तमाम योजनाओं के माध्यम से गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर को ऊपर लाने के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना को भी प्रदेश में पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य है, जहां सर्वाधिक लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश में 28 लाख से ज्यादा लोगों ने पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन किया है, जिसमें त्रिस्तरीय सत्यापन और प्रशिक्षण के बाद प्रदेश सरकार प्रशिक्षित लोगों को लोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
