चाकू से गोदकर दिन दहाड़े हत्या

Video News

चाकू से गोदकर दिन दहाड़े हत्या

रिपोर्ट – मोहिनी दीपचंद्र

इटावा।इटावा जनपद में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन के पास स्टेशन बजरिया में एक युवक की चाकू से गोदकर दिन दहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मृतक को घसीट कर सड़क पर फेंक गया और भागने लगा ।भागते आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने पर एसएससी व सीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना सिविल लाइन के क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास टी स्टॉल पर चाय पीते समय दो युवकों में आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे व्यक्ति को चाकू से गोद हत्या कर दी। घटना की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका नाम जितेंद्र मौर्य है और वह बरेली जनपद का रहने वाला है वह इटावा में रहकर पेड़ पौधों की नर्सरी चलता है और मोनू यादव नाम का युवक जितेंद्र यादव की नर्सरी में नौकरी करता था आज से डेढ़ वर्ष पूर्व जितेन मौर्य मोनू यादव की बहन से प्रेम विवाह कर लिया था लेकिन लड़की नाबालिक होने की वजह से न्यायालय ने उसे शादी को अवैध कोशिश करते हुए उसे बाद में खारिज कर दिया था। लेकिन अब लड़की बालिक होने के बाद आरोपी जितेंद्र मौर्य मृतक मोनू यादव की बहन से शादी करना चाहता शादी करना चाहता था और लगातार दवाब बना रहा था ।जिसका विरोध मोनू यादव कर रहा था इसी बात को लेकर आज यह लोग रेलवे स्टेशन के पास लोकल टी स्टॉल पर चाय पीने आए और इसी दौरान आपसी विवाद हो जानें के बाद आरोपी जितेंद्र मौर्य तेज धारदार चाकू से गोद कर मोनू यादव की हत्या कर दी और उसके शव को स्टेशन छोड़कर भाग रहा था। जिसे पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *