निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं बर्दाश्त, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

उत्तराखंड राज्य

खटीमा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मेलघाट के चौड़ीकरण व सड़क सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नव निर्मित सी एस डी कैंटीन निरीक्षण कर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ख़ातिमा-मझोला सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्यों में धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अभियंता एन एच को स्पष्टी कारण देने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि दो दिन में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी नहीं आई तो आवश्यक करवाही अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने धूल मिट्टी से राहगीरों के बचाव हेतु निरंतर पानी छिड़काव करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने हल्दी गांव में निर्माणाधीन गौ शाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रामेश चंद्र जोशी, विनोद भारती, सतीश भट्ट, मनोज साही, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि नीरज अग्रवाल, सहायक अभियंता एन एच विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *