सरकार किसी की भी बने… हमारा दबदबा बना रहेगा; 2027 के चुनाव पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

उत्तर प्रदेश राज्य

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के रिशाल खेड़ा स्थित एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। बृजभूषण शरण सिंह निजी हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके साथ कार्यक्रम में गोल्डी राजा भी मौजूद रहे। बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की।

इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने तीसरे गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों की विचारधारा नहीं मिलती है और यह टिकेगा नहीं।

पूर्वांचल के चुनावी समीकरणों को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह का जवाब भी चर्चा का विषय रहा। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक परिस्थितियों और समीकरणों को जानते हैं, लेकिन फिलहाल कुछ बताना नहीं चाहते। अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए सवालों पर भी उन्होंने कोई स्पष्ट राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज किया।

कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका और सक्रियता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह विधानसभा चुनाव में दिखाई देंगे।

बातचीत के दौरान कुंडा विधायक राजा भैया के यूजीसी संबंधी बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हम उनका समर्थन करते हैं। साथ ही कहा कि यूजीसी न कभी था, न है और न आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *