नोएड़ा पुलिस ने लाखों के घरेलू सामान सहित 03 चोर किए गिरफ्तार

Video News

नोएड़ा पुलिस ने लाखों के घरेलू सामान सहित 03 चोर किए गिरफ्तार

नोएड़ा:- दिनांक 14.12.2024 को वादी द्वारा थाना जेवर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 10.12.2024-11.12.2024 की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा वादी के तीन मंजिला मकान का ताला तोडकर उपहार के सामान व घरेलू सामान अज्ञात चोर मकान का ताला तोडकर चुरा ले गये है। आवेदक की तहरीर के आधार पर दिनांक 14.12.2024 को मु0अ0सं0 406/2024 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

दिनांक 09.01.2025 को थाना जेवर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये 03 चोर अभियुक्तों 1. जीतू चौधरी पुत्र धीरज पाल 2. सोनू पुत्र गोरे लाल 3. शारिक अली पुत्र आयूब मालिक को चौरोली अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग 03 लाख रूपये कीमत का घरेलू सामान बरामद।

बरामदगी का विवरण
एक एलईडी एलजी, 4 बन्डल छीला हुआ तार 2.5 एमएम, 5 बन्डल छीला हुआ तार 4 एमएम, 4 बन्डल छीला हुआ तार 6 एमएम, 1 बन्डल छीला हुआ तार 10 एमएम, 1 बन्डल छीला हुआ तार 1.5 एमएम, 1 वायर कटर, 1 प्लाश, 1 पेंचकश, 1 ड्रिल मशीन, 1 रेती, 1 आरी , 1 ब्लेड, 1 पेंचकश, 1 प्लाश, 3 वायर कटर, 10 जक्शन डिब्बी तथा 1 बन्डल वायर , 4 एलईडी बल्ब, 1 हैन्डल लाक, 2 डोरबैल, 1 ओवन पुराना तथा एक सील पैक, एक एलसीडी माईक्रोमैक्स पुरानी पेंचकश, चाबी आदि बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *