डिग्रियां हासिल करने से कुछ हासिल नही होता परन्तु हुनर टेलेंट और काबलियत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है-इंजीनियर लख्मीचंद याद

Video News

डिग्रियां हासिल करने से कुछ हासिल नही होता परन्तु हुनर टेलेंट और काबलियत से सब कुछ हासिल किया जा सकता है-इंजीनियर लख्मीचंद यादव

आप लोग बड़ी से बड़ी डिग्रियां हासिल करके ज्यादा से ज्यादा बड़ी नोकरी पा जाएंगे उससे ज्यादा तो आप कुछ करेंगे नही आप तब भी दूसरों के नोकर बनकर ही रहेंगे उनके दिशा निर्देश अनुसार ही आप काम करेंगे।लेकिन हुनर टेलेंट और काबलियत से आप खुद नोकरियां पैदा करेंगे आप बड़े-बड़े डिग्री वालो को अपने यहां नोकरियां बाटेंगे।

बड़ी सफलता हासिल करने के लिए डिग्रियों की जरूरत नहीं सिर्फ और सिर्फ टेलेंट,हुनर और काबलियत की जरूरत होती है।बताए धीरूभाई अंबानी और अडानी पर कौनसी डिग्रियां है जिनका बड़ा कारोबार पूरी दुनिया मे फैला हुआ है बड़ी-बड़ी डिग्री वाले सुबह से शाम तक उनके दफ्तरों के सामने लाइन लगाए खड़े रहते है।

में जहां-जहां भी नोकरी में रहा हूँ हमने हर जगह अपने टेलेंट के दम पे रुआब व रुतबे से और अपने मजबूत सिस्टम के तहत नोकरी की है केई जगह तो षड्यंत्रबाज़ों और रणनीतिबाज़ों की वजह से हमको (कारण बताओ नोटिश और शो कॉज नोटिश मिले है) पर हम तब भी किसी से न तो कभी डरे है और न किसी के सामने कभी झुके है।

देखिए हमारे जनसेवा के टेलेंट ने हमे आज कहां से कहां पहुचा दिया है और हमको क्या से क्या बना दिया है इसलिए हर इंसान के पास डिग्रियों से पहले उसका अपना टेलेंट होना जरूरी होता है क्योंकि अपने टेलेंट की वजह से ही वह बहुत आगे तक जा सकेगा डिग्रियों से कदापि नही इसलिए हर इंसान को सफल होने के लिए अपने टेलेंट को जरूर निखारना चाहिए क्योंकि तभी वह सफल हो सकता है।

दोस्तो में बचपन से ही मोकापरस्ती दुनिया वालो की भीड़ से झुण्डबाज़ों व ग्रूपबाज़ों की भीड़ से अलग हटकर रहा हूं लेकिन फिर भी में जहां-जहां व जिस-जिस छेत्र में भी अकेला रहा हूं वहां-वहां पे हमारा ही नाम की धाक व हमारे ही नाम का “दबदबा” कायम रहा है ये सच्चाई आप हमारे किसी भी साथ रहने वाले व किसी भी साथ काम करने वालो से पूछ सकते है।

तभी तो लगातार 41 वर्षो से जनसेवा के छेत्र में हमारा डंका बज रहा है कोई हमारी बराबरी तो छोड़ो कोई हमारे आस पास भी नही है यह 101% कड़वा सच है,झूठ,प्रपंच,प्रोपेगेंडा,झूठे मुद्दों का न तो हमने कभी सहारा लिया है और न ही हम आगे भी कभी सहारा लेंगे ना हम हाई लाइट मामलों में पड़कर कभी खुद को चमकाएंगे हम सिर्फ धर्म की राह चलते हुए सब के ऊपर अपने जनसेवा के टेलेंट से राज करते रहेंगे।

ध्यान रहे जिनको खुद के टेलेंट,हुनर व काबलियत पर भरोसा नहीं होता वह कभी भी सफल नहीं हो सकते उनके पास डिग्रियां होना भी व्यर्थ ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *