मानव सेवा करके और पुरुषार्थ के काम करके आप समाज मे एक दिन इतने प्रभावशाली बन जाएंगे कि हर कोई तुम्हारे प्रभाव के सामने नतमस्तक होगा-इंजीनियर लख्मीचंद यादव

Video News

मानव सेवा करके और पुरुषार्थ के काम करके आप समाज मे एक दिन इतने प्रभावशाली बन जाएंगे कि हर कोई तुम्हारे प्रभाव के सामने नतमस्तक होगा      -इंजीनियर लख्मीचंद यादव

देखिए मानव सेवा करके व पुरुषार्थ के काम करके किसी भी छेत्र में इस वक्त ऐसा कोई एक भी धनाढ्य सम्मानीय व्यक्ति बचा नही जो हमारी बात को न माने और ना सुने ये सब हमने लगातार 41 वर्ष मानव सेवा करके व पुरुषार्थ के कामो को करके अपना रुतबा बनाया है।

मानव सेवा करके व पुरुषार्थ के काम करके भारतवर्ष ही नही बल्कि दुनिया के अन्य देशों के भी बड़े-बड़े दिग्गज और बड़ी पहुच वाले लोग आज हमारा बहुत सम्मान करते है।दोस्तो हम एक दिन नेपाल देश के महामहिम उप राष्ट्रपति जी व माननीय उप प्रधानमंत्री जी से फोन पर बात कर रहा था तो वो भी हमारे मिशन की हमसे बहुत तारीफ कर रहे थे।

ध्यान रहे समाज के फर्जी ठेकेदार और राजनैतिक नेता कभी किसी के भी सगे नही होते इन्हें सिर्फ और सिर्फ खुद से ही मतलब होता है।आप देखिए करहल यूपी में उप चुनाव में मुलायमसिंह यादव जी के छोटे भाई अभयराम यादव जी के दामाद अनुजेश यादव और लालू यादव जी के दामाद तेज प्रताप यादव दोनों फूफा-भतीजे आमने सामने है।

नेताओ और समाज के ठेकेदारों को समाज को गुमराह करके उनसे झूठ बोलके उन्हें अंधेरे में रखके सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाना है नेतागिरी करना है व अपने स्वार्थ साधने होते है और कुछ भी नही।

देखिए हमारी मानव सेवा व हमारे पुरुषार्थ के कामो को देख आज हजार से भी ज्यादा देश के जाने माने ब्यरोक्रेट्स हमसे स्वयं जुड़ गए है तभी तो हमारे फोन को होते ही दीन:दुःखियों को हर छेत्र में संकट में बड़ी मदद मिल जाती है।

ऊपर वाले ने जिसको भी ये पावर दीं हैं उन्होंने बड़े सोच समझकर ही दीं हैं यदि ये पावर किसी ऐरा-गेरा के हाथ लग गई होती तो वह जीते जी ही इंसानों की जिंदगी को नरक बना दिया होता इसलिए भगवान ने हमेशा पावर को सुरक्षित हाथों में ही सोपा है।

यह कटु सत्य है जो किसी मिशन को लेकर चल रहा होता है उसकी जीत होनी तय होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *