अखिल भारत हिन्दू महासभा के संगठन मंत्री का हुआ मथुरा आगमन

Video News

अखिल भारत हिन्दू महासभा के संगठन मंत्री का हुआ मथुरा आगमन

– मथुरा के रहने वाले कट्टर हिन्दूवादी नेता श्याम बाबू और वीनेस हिंदू शेर हैं – अनुपम मिश्रा

मथुरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा और संगठन मंत्री द्वारा सभी जिलों में भ्रमण और बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

इस क्रम में आज विशेष बैठक के लिए संगठन मंत्री राजकुमार सिंह का मथुरा आगमन हुआ जिसमें सभी प्रदेश के पदाधिकारियों व जिला कार्यकारणी के पदाधिकारीयों ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा, जिला अध्यक्ष ज्योति चतुर्वेदी और जिला प्रभारी उषा सोलंकी एडवोकेट की नई नियुक्तिया भी की गई।

प्रदेश संगठन मंत्री ने तेजोमालाय (ताजमहल) में जल अभिषेक करने वाले उनके इस कठिन कार्य की सराहना करते हुए कट्टर हिंदूवादी नेता श्याम बाबू और वीनेस को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हिंदूवादी लोगों को जोड़ने का कार्य प्रदेश कार्यकारणी और जिला कार्यकारणी द्वारा किया जा रहा है।

इस मौके पर राजकुमार सिंह, श्याम बाबू, वीनेश, रजत शर्मा (पत्रकार), संजय हरियाणा, ज्योति चतुर्वेदी, उषा सोलंकी, राकेश, सौरभ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *