पुलिस ने एक अभियुक्त को असलहा कारतूस के साथ पकड़ा

Video News

पुलिस ने एक अभियुक्त को असलहा कारतूस के साथ पकड़ा


गौतमबुद्धनगर। अंतर्गत सूरजपुर थाने की पुलिस द्वारा लूट,चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार, करते हुए कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा .315 बोर व एक कारतूस किया बरामद।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाने की पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये लुटेरा/चोर अभियुक्त अंकित पुत्र रमेश को कस्बा सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अंकित मु0अ0सं0 655/2023 धारा 379/411 भादवि व मु0अ0सं0 210/2024 धारा 356 भादवि व मु0अ0सं0 422/2024 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त है।
अभियुक्त अंकित द्वारा थाना सूरजपुर क्षेत्र में अपने साथी दीपक सैनी के साथ मिलकर चोरी की स्कूटी पर सवार होकर अप्रैल के महीने में ओमीक्रोन 3 के पास से एक महिला से उसकी चैन छीनने का प्रयास किया गया था। दिनांक 25.07.2024 को अंकित के साथी दीपक सैनी को ओमीक्रोन-3 की घटना में प्रयुक्त स्कूटी व अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अंकित ने दिनांक 31.07.24 को ओमीक्रोन-3 से एक व्यक्ति से मोटर साईकिल पर सवार होकर गले की चैन छीनकर भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *