अयोध्या। 14 वां महाराजा निषादराज जयंती समारोह समिति की बैठक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम के संबंध में 5 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई।i शोभायात्रा से पहले अयोध्या धाम के निषाद चौराहे पर लगी निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम किया जाएगा। फिर उसके बाद स्वर्गीय मुन्ना निषाद पहलवान के आवास से शोभा यात्रा सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। यह यात्रा निषाद नगर,रेतिया होते हुए नियावा मछली मंडी, आयेगी नियावा होते हुए चौक घंटाघर, रिकाबगंज चौराहा होते हुए सिविल लाइन बड़ा डाकखाना के पास स्थित निषाद भवन पहुंचेगी। निषाद भवन पर सभा का आयोजन किया जाएगा।वही कार्यक्रम के दौरान गरीब बेटियों की सामूहिक शादी कराई जाएगी। इसके बाद भोजन की व्यवस्था की गई है। भोजन के पश्चात सभी लोग अपने-अपने घर के लिए प्रस्थान करेंगे।समिति ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा में घोड़े और ऊंट के साथ बैंड-बाजा भी शामिल किया गया है, जिससे यात्रा और भव्य होगी।इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण निषाद, महामंत्री दुर्गेश निषाद, निषाद समाज अध्यक्ष श्याम लाल निषाद, संरक्षक डॉ. नानक सरन, महाराजा निषाद, जयंती के पूर्व अध्यक्ष महामंत्री मोती राम निषाद,, रामचन्द्र निषाद, प्रधान, कुश निषाद, भगवानदीन निषाद, प्रदीप निषाद, गंगाराम निषाद, रामयज्ञ निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
