पुलिस व पत्रकारों के संरक्षण में धड़ल्ले से राजा कर रहा गांजे का अवैध कारोबार
रेडिसन होटल के पीछे झुग्गी झोपड़ी में बड़े स्तर पर बेचा जा रहा गांजा
गाजियाबाद। में बड़े पैमाने पर जगह-जगह अधिकांश थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा है जो पुलिस और पत्रकार के संरक्षण में खुलेआम धड़ल्ले से चल रहा है थाना कौशांबी क्षेत्र में भी थाना प्रभारी कौशांबी के संरक्षण में गांजा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जिसका सरदार राजा है। सूत्रों के अनुसार, यह गैंग महिला नाबालिक और विकलांग बच्चों का इस्तेमाल करके गांजे की सप्लाई कर रहा है। रेडिसन होटल के पीछे झुग्गी झोपड़ी में कई वर्षों से गांजे का कारोबार दिन-रात चल रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बार-बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि राजा एक बड़ा तस्कर है जिसके दिल्ली एनसीआर में दर्जन भर अड्डे हैं उसके ऊपर पुलिस का बड़ा हाथ है जिसके कारण कार्रवाई नहीं होती लीपा पोती करके पुलिस केवल उनके एक दो लड़कों को खानापूर्ति के लिए पकड़ कर एक दो किलो गांजा लगाकर अपनी कार्रवाई दिखा देती हैं मेन सरदार राजा पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती जिससे तस्कर के हौसले बुलंद है मुख्य आरोपी राजा पर कभी कार्रवाई नहीं करती। सूत्रों की माने तो पुलिस और पत्रकारों के संरक्षण में गुंडागर्दी के बल पर यह अवैध कार्य चल रहा है उनको मंथली दी जा रही है, जिससे यह तस्करी बेखौफ जारी है।
यह गैंग अन्य राज्यों से गांजा लाकर एनसीआर में सप्लाई करता हैं। यह तस्करी दिल्ली, नोएडा, और गाजियाबाद में भी फैली हुई है, जहां इनके कई अड्डे हैं।
जहां योगी राज में इस तरह के कृत्य करने वाले थरथर काप रहे और जीवन जीने की पनाह मांगते हुए प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस नेटवर्क को जरा भी डर व भय नही बेधड़क योगी राज को दे रहे हैं चैलेंज स्थानीय लोग अब इस स्थिति से परेशान हैं और मांग कर रहे हैं कि सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस अवैध कारोबार पर रोक लग सके। हालांकि, शिकायतों के बावजूद गांजे की सप्लाई फिर से शुरू हो जाती है, जिससे इस गैंग के प्रभाव का अनुमान लगाया जा सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी इस राजा गैंग के खिलाफ पुलिस कब करवाई करती है
