जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सर्वे विभाग की हुई समीक्षा बैठक

गौतमबुद्ध नगर। सर्वे कार्यो में प्रगति लाने हेतु जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा द्वारा विगत दिवस कलैक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी(न्यायिक)/सहायक अभिलेख अधिकारी भैरपाल सिंह व लेखपाल अमित कुमार, श्रवण कुमार, मोहित तोमर, वीर बहादुर, हरिकृष्ण व वीर बहादुर सर्वे लेखपाल उपस्थित थे। समीक्षा में भैरपाल सिंह द्वारा बताया गया कि अभिलेखों को पुनर्रीक्षण और नक्शों के सामान्य सुधार से सम्बन्धित संक्रिया या तो बन्दाबस्त संक्रिया के प्राथमिक रूप में या प्रशासनिक मापदंड के रूप में कार्य किया जा सकता है। क्षेत्र में भू-अभिलेख भी स्थिति में सम्बन्धित सूचना को सर्वेक्षण प्रारूप-1 में सम्मिलित किया जाता है, जिसमें खेतों की पूर्ण संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है व नक्शा व अधिकार में पुनरीक्षण के औचित्य की परीक्षा करने की दृष्टि में अभिलेखों की स्थिति की जाॅच की जा सकती है।
जनपद गौतमबुद्धनगर में 32 ग्राम सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं के अधीन है, जिसमें 23 ग्राम दीक्षित अवार्ड के अन्तर्गत हरियाणा से उत्तर प्रदेश राज्य में हस्तान्तरित किये गये है। दीक्षित अवार्ड के तैयार खतौनी के सम्बन्ध में ग्राम गुलावली व कामबख्शपुर की जाॅच मा0 राजस्व परिषद स्तर पर विचाराधीन है। अभिलेख क्रियाओं के अन्तर्गत छः राजस्व ग्राम नंगला बहरामपुर, नंगली सागपुर, चकमंगरौला, दोस्तपुर मंगरौली खादर, दोस्तपुर मंगरौली बांगर, किडावली सर्वे क्रिया गया था, परन्तु जिलाधिकारी के अनुमोदन उपरांत उपरोक्त ग्रामों में अभिलेख बनाते समय त्रुटि पाई गयी, जिसमें 6 ग्राम पुनः जाॅच करके रिकार्ड/अभिलेख शुद्व किये जा रहे है। सहायक अभिलेख अधिकारी भैरपाल सिंह द्वारा बताया गया कि ग्राम फलैदा खादर, अमरपुर पलाका, सिकंदरपुर, सिरौली खादर झिल्ली, नक्शा तैयार हो गये है तथा फर्द-मुताबिकत प्रपत्र-7 व खसरा मुताबिकात प्रपत्र-8 व सर्वेक्षण प्रारूप-9 के कार्य की व्यवस्था उन्नाव जनपद से की गयी है, जिसका कार्य गतिमान है तथा शीघ्र ही खतौनी चिट के साथ प्रारूप-10(पर्ची) वितरित की जायेगी जिसके लिए आपत्ति हेतु कृषकों को 21 दिवस का समय दिया जायेगा विवाद की स्थिति में सहायक अभिलेख अधिकारी द्वारा सभी पक्षों को सुनकर प्रकरण निस्तारित किये जायेगें तथा शुद्व अभिलेख तैयार कर किए जायेगें।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी लेखपाल क्षेत्र निष्पक्ष रूप से सर्वे कार्य करे तथा सप्ताह में एक दिन प्रगति रिपोर्ट के साथ जिला मुख्यालय उपस्थित होना सुनिश्चित करें। सहायक अभिलेख अधिकारी द्वारा बताया कि सोमवार को मोहित, मंगलवार को शहजाद, बुद्ववार को अमित कुमार, वृहस्पतिवार को श्रवण कुमार, शुक्रवार को हरिकृष्ण, शनिवार को वीर बहादुर लेखपाल कार्यालय में उपस्थित रहेगें।
