धर्मार्थ सेवा शाखा द्वारा संस्कार गोष्ठी एवं निशुल्क नेत्र परीक्षण 16 को

रिपोर्ट -मोहिनी दीपचंद्र
इटावा। भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा द्वारा दिनांक 16 अक्तूबर को प्रातः दस बजे से छिपेटी मोहल्ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल संस्कार कार्यक्रम के तहत एक संस्कार गोष्ठी एवं बच्चों का निशुल्क नेत्र परीक्षण कराया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए शाखा के सचिव सुधीर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के संरक्षक एवं विख्यात शिक्षाविद डॉ. विद्याकांत तिवारी करेंगे। संस्कार गोष्ठी में विद्यालय के बच्चों को भारतीय संस्कारों एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक व निष्ठावान बनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर की विशेषज्ञ चिकित्सीय टीम द्वारा सभी बच्चों का निशुल्क नेत्र परीक्षण होगा तथा सभी को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जायेंगी। शाखा से जुड़े सदस्यों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध है।
