संसाधनों को कांवरियों की सेवा- सत्कार मे लगाएं- सरदार पतविंदर सिंह

Video News

संसाधनों को कांवरियों की सेवा- सत्कार मे लगाएं- सरदार पतविंदर सिंह

 

नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने शहरवासियों से दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना कि भगवान ने गाड़ी-मोटर जैसे अनेक संसाधन आप सब को दिए हैं तो भक्तों की सेवा-सत्कार की तरफ अपने संसाधन लाएं दोनों हाथ प्रेम से जोड़कर संबोधित करते हुए कहा कि भगवा वस्त्र धारण करके जाति – पाति,धनी-निर्धन,ऊंच-नीच आदि सभी भेदभाव को तिरोहित कर दिया है जो समाज के लिए बहुत ही खुशहाली की बात है और हम सबको यह आपसी प्रेम बना कर रखना हैl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने तट पर कांवरियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को अपनी यात्रा बहुत ही शांति, प्रेम, करुणा और स्नेह के साथ संपूर्ण करनी है जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए कि यह शिवभक्त कितने अच्छे,सुंदर,अनुशासित और सुशील है आपकी कावड़ यात्रा के प्रति श्रद्धा को देखकर जो धर्म कर्म से दूर हैं वह वापस सत्य मार्ग पर आ जाएं ऐसा आप सबको प्रयास करना हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *