श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय के मैनेजर कृष्णा सिकरवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मनोरंजन

आगरा:-श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय हाथरस रोड पीलीपोखर के मैनेजर कृष्णा सिकरवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वे 36 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिलीं।

शुभकामनाएं और बधाइयाँ

मीडिया परिवार आपके जन्मदिन पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता हैं। आपके जीवन में हमेशा खुशियाँ, सफलता और समृद्धि बनी रहे। आपकी मेहनत और लगन से आप हमेशा आगे बढ़ते रहें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।

जन्मदिवस के मौके पर श्री प्रताप सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिकरवार, शिवम सिकरवार, प्रहलाद सिकरवार, प्राचार्य शिवम पचौरी, रविकांत शर्मा, सुमित चौधरी, मुकेश चौहान, गौरव सिंह, पदमा सिंह, मुनीष अल्वी, यश प्रधान, करन सिंह दिवाकर, बनी सिंह निषाद, दीनू चौहान, गजेंद्र सिंह, मोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने कृष्णा सिकरवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कृष्णा सिकरवार के साथ फोटो खिंचवाए और उनके साथ केक काटा।

कृष्णा सिकरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे हमेशा अपने काम में मेहनत और लगन से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने कॉलेज और समाज के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *