स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचे RSS प्रमुख मोहन भागवत; एक हिरासत में

उत्तर प्रदेश राज्य

उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक उस पर पत्थर फेंके गए. जी हां, यूपी के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस (12003) पर पथराव हुआ. शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा उस समय टूट गया, जब फिरोजाबाद के पास ट्रेन पर पत्थर फेंका गया. जिस ट्रेन पर पथराव हुआ, उस ट्रेन में उस वक्त आरएसएस चीफ मोहन भागवत मौजूद थे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कानपुर से दिल्ली एक कार्यक्रम के सिलसिले में जा रहे थे.

दरअसल, यह घटना फिरोजाबाद आउटर इलाके में गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई. यहां पत्थर शताब्दी ट्रेन के कोच E1 पर लगा, जिसमें बताया जा रहा है कि मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे. ऐसा लगता है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन को जानबूझकर निशाना बनाया गया है. संघ प्रमुख कानपुर में एक समारोह में शामिल होने के बाद 12003-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे. इसी दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत वाली कोच पर फिरोजरबाद के पास एक पत्थर लगा.

पथराव में मोहन भागवत सेफ

खबर के मुताबिक, इस घटना से कोच की खिड़की टूट गई और यात्रियों में चिंता फैल गई. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी को चोट नहीं आई है. मोहन भागवत और सभी अन्य यात्री सुरक्षित रहे. घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित कोच की जांच की और स्थिति का जायजा लिया. उसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई. सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य रेलवे विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

आखिर किसने पत्थर फेंके?

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि पत्थर ट्रेन पर कैसे आया या इसके लिए कौन जिम्मेदार है. अधिकारी घटना से जुड़े हालात की जांच कर रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं. जरूरी जांच के बाद शताब्दी एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा दिल्ली की ओर फिर से शुरू की और रात 10.13 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गई. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी.

जीआरपी के इंस्पेक्टर ने क्या अपडेट दिया

सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि भागवत को कोई चोट नहीं आई और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टुंडला जंक्शन पर रुकने के बाद ट्रेन ने अपनी यात्रा फिर से शुरू की. यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.20 बजे हुई, जब कानपुर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस फिरोजाबाद जिले से गुजर रही थी और मक्खनपुर स्टेशन को बिना रुके पार कर चुकी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन के E-1 कोच की खिड़की के शीशे पर एक पत्थर लगा और शीशा टूट गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *