उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, 5-6 टेक्निकल हब विकसित करने की तैयारी

उत्तराखंड राज्य

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विस्तृत रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी और विद्यार्थियों की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक संस्थानों और इंडस्ट्री के बीच का गैप कम करना जरूरी है।

उन्होंने पासआउट विद्यार्थियों को पीएम इंटर्नशिप योजना का लाभ दिलाने के लिए मार्गदर्शन देने तथा रोजगार मेलों में देश-विदेश की कंपनियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदेश में पांच से छह स्थानों को तकनीकी शिक्षा हब के रूप में विकसित करने को कहा। इन केंद्रों में लैब, लाइब्रेरी और हास्टल जैसी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ नए प्रोजेक्ट का होलिस्टिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। पुराने इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए भी सैचुरेशन प्लान बनाने को कहा।

मुख्य सचिव ने तकनीकी संस्थानों को अध्ययन व कंसल्टेंसी के लिए सक्षम बनाने तथा फैकल्टी भर्ती पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, यूटीयू की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *