क़ानून की देवी की आखों से हटी काली पट्टी संविधान से मिलेगा न्याय, एडवोकेट ए.पी. सिंह प्रतिक्रिया का किए स्वागत

प्रमोद यादव।
गौतमबुद्धनगर। हाल ही में, न्याय के मंदिर अर्थात न्यायालय में एतिहासिक बदलाव पर अधिवक्ता डॉ. ए पी सिंह द्वारा हृदय से प्रशंसा करते हुए कहा गया कि यह एतिहासिक परिवर्तन हुआ है। आगामी समय के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। उन्होंने कहा अब क़ानून की देवी की आंखों पर लगी काली पट्टी को हटाकर न्याय की प्रतीकात्मकता को प्रस्तुत किया। इस कार्य के माध्यम से, उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मुख्य न्यायाधीश द्वारा संविधान की महत्ता की ओर गहराई से लोगों को अब आकर्षित किया है। यह कार्य भले ही 78 वर्षों बाद हुई है पर अब इस न्यायिक प्रणाली से बड़े सुधार सुधार बदलाव के साथ ही सकारात्मक कदम से लोगों का लाभ और न्याय होगा।
इस कार्य की प्रशंसा करते हुए डॉ. सिंह ने न्यायपालिका की निष्पक्षता और संविधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका मानना है कि न्याय का मार्गदर्शन संविधान द्वारा ही संभव है और इसे सभी के लिए सुलभ बनाना अनिवार्य है।
