मार्च तक तैयार हो जाएगा लखनऊ बाईपास पर सहादतगंज में बन रहा फ़्लाईओवर

Video News

मार्च तक तैयार हो जाएगा लखनऊ बाईपास पर सहादतगंज में बन रहा फ़्लाईओवर

मार्ग पर होंगे आठ अंडरपास व दो पुल, 218 करोड है प्रोजेक्ट की लागत

अयोध्या। अयोध्या में सहादतगंज के लखनऊ बाईपास पर बन रहा फ़्लाईओवर मार्च तक बन कर तैयार हो जाएगा। जिससे वहां लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। राम नगरी में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद से लाखों कि संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही अभी तक वन वे चल रहा ट्रैफिक भी टू वे में तब्दील हो जाएगा। अब सिर्फ फ़्लाईओवर के निर्माण पूरा होने का ही इंतजार है। उसके बाद सारी परेशानियों से निजात मिल जाएगी। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आगामी होली पर्व पर यह फ़्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा।
महोबरा-बड़ी बुआ फ़्लाईओवर निर्माण के बाद लोगों को बड़ी राहत मिल गई है। अब सहादतगंज स्थित फ़्लाईओवर का भी निर्माण चल रहा है। इस मार्ग पर आठ अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। ताकि लोग एक से दूसरी तरफ आसानी से जा सकें। अब तक दो अंडरपास का निर्माण हो चुका है। बाकी निर्माणाधीन हैं। मार्ग पर दो छोटे पुल का भी निर्माण किया जाना है।
अयोध्या बाईपास के सुधार और पुनर्वास के लिए प्रोजेक्ट की लागत 218 करोड रुपये बताई जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग इसका निर्माण करा रहा है। प्रोजेक्ट पर कार्य लगभग 50 फीसदी पूरा हो चुका है। आठ सितंबर 2023 को इसका निर्माण शुरू हुआ था। डेडलाइन आठ मार्च 2025 रखी गई है। पी.डी., एन.एच.ए.आई. के सौरभ चौरसिया ने बताया कि मार्च माह तक सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *