जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

Video News

जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

  1. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मोमोज निर्माण, विक्रय प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी
  2. दीदी मोमोज निर्माण इकाई ग्रेटर नोएडा से मोमोज एवं चटनी का नमूना जांच हेतु संग्रहित

गौतम बुद्ध नगर : जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण मोमोज निर्माण, विक्रय प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर छापेमारी की कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।
इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता की टीम द्वारा अल्फा 2 के बी complex के पीछे ग्रेटर नोएडा स्थित दीदी मोमोज की निर्माण इकाई के संचालक उत्तम हालधर से 01 मोमोज व 01 चटनी का नमूना जांच हेतु संग्रहीत किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 02 नमूनो को संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *